गोपालगंज, मार्च 7 -- थावे, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड के थावे अंचल परिसर में शनिवार को अंचलाधिकारी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में भूमि संबंधी मामलों की सुनवाई की गई।सीओ कुमारी रूपम शर्मा ने बताया कि जनता दरबार में कुल छह भूमि विवाद से संबंधित मामले आए थे। इनमें से तीन मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया, जबकि शेष तीन मामलों में पक्षकारों को आवश्यक साक्ष्य के साथ अगले जनता दरबार में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। मौके पर एसआई दीपक कुमार, राजस्व कर्मचारी सुरेश यादव व मंजू देवी सहित दोनों पक्षों के लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.