जनता दरबार में तीन मामले का निपटारा
बेगुसराय, जून 6 -- नावकोठी,निज संवाददाता। अंचल के विभिन्न राजस्व ग्रामों में उत्पन्न भूमि विवाद निपटारे के लिए अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन शनिवार को किया गया। इसमें पुराने लंबित भूमि विवाद के 11 मामले की सुनवाई की गयी। तीन मामले का निपटारा हुआ। आज दरबार में सुनवाई के दौरान एक नया मामला रैयती भूमि विवाद का आवेदन आया। नया मामला में डफरपुर के गोविन्द कुमार व शिव सेवक सिंह के बीच दखल कब्जा लेकर विवाद उत्पन्न हुआ है। निष्पादित मामले हसनपुर बागर की कंचन देवी व पंकज पोद्दार को सक्षम न्यायालय में जाने का आदेश दिया गया। वहीं, डफरपुर के विन्देश्वरी तांती व द्वितीय पक्ष ललन महतो के दो मामले की सुनवाई के क्रम में ललन महतो के पास सभी वैध कागजात उपलब्ध रहने से द्वितीय पक्ष के पक्ष में निर्णय दिया गया। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में तीन मामले का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.