चतरा, जनवरी 16 -- चतरा, संवाददाता। जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आमजनों ने अपनी समस्याएँ उपायुक्त कीर्तिश्री जी के समक्ष रखीं। जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, स्वास्थ्य, आवास, शिक्षा विभाग सहित अन्य प्रशासनिक विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने प्रत्येक मामले को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजनों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार आम नागरिकों को अपनी समस्याएँ सीधे प्रशासन तक पहुँचाने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.