गिरडीह, अप्रैल 25 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। उपायुक्त रामनिवास यादव ने शुक्रवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। जिन पर उन्होंने तत्परता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनता दरबार में पारिवारिक विवाद, भूमि एवं ज़मीन से संबंधित मामले, लगान रसीद, म्यूटेशन, राशन कार्ड, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग से जुड़ी समस्याओं सहित अन्य कई प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के ...