बोकारो, अप्रैल 22 -- बोकारो, प्रतिनिधि। समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित हम आपको सुनते है कार्यक्रम (जनता दरबार) में उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आम जनों की शिकायतों की क्रम वार सुनवाई की। शिक्षा, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, भूमि विवाद, डीपीएलआर, सीओ चास, पेटरवार, नावाडीह, चंद्रपुरा और आपूर्ति से जुड़े विभिन्न मामलों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए। निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में भी जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी द्वारा स्थानीय स्तर पर प्राप्त आवेदनों की सुनवाई की गई। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, सहायक निदेशक सुचिता किरण, सहायक जनसंपर्क पद...