मुंगेर, जनवरी 31 -- मुंगेर, एक संवाददाता। समाहरणालय में शुक्रवार को आयोजित जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम के तहत डीएम निखिल धनराज ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए कुल 47 फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवेदन की जांच कर त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई के निर्देश दिए। भूमि विवाद और अतिक्रमण की शिकायतें अधिक जनसुनवाई में भूमि विवाद से जुड़े मामले प्रमुख रूप से सामने आए। धरहरा निवासी संजय कुमार ठाकुर ने वास पर्चा उपलब्ध कराने की मांग रखी। वहीं, धरहरा के भलार गांव निवासी सुनील कुमार ने अंचलाधिकारी द्वारा सरकारी अमीन से भूमि मापी कराने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि, पूर्व में मापी की तिथि निर्धारित होने के बावजूद अब तक मापी नहीं कराई गई है। इस पर डीएम ने संबंधित अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.