कटिहार, मार्च 10 -- कटिहार, वरीय संवाददाता बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के अंतर्गत सातवें निश्चय "सबका सम्मान-जीवन आसान" योजना के तहत सोमवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित जनता दरबार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने एक-एक कर सभी आवेदकों से आमने-सामने मुलाकात कर उनकी शिकायतों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान का निर्देश दिया।जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 26 आवेदकों ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपे। इनमें सबसे अधिक 10 मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े हुए थे। इन मामलों में भूमि मापी, मुआवजा दिलाने, अतिक्रमण हटाने, भूदान, नामांतरण, वासगीत पर्चा जारी करने तथा एसीपी लाभ दिलाने से संबंधित शिकायतें शामिल थीं। इसके अतिरिक्त अपर समाहर्ता से जु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.