गोपालगंज, मार्च 6 -- -अधिकांश आवेदन भूमि विवाद से जुड़े, संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान का निर्देश -सामाजिक सुरक्षा, राजस्व एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतें भी सुनीं गोपालगंज। नगर संवाददाता समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में शुक्रवार को डीएम पवन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें डीएम के समक्ष रखीं। जनता दरबार में कुल 14 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें अधिकांश मामले भूमि विवाद से संबंधित थे। जनता दरबार के दौरान डीएम ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को मामलों की जांच कर जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित ...