हाजीपुर, जून 15 -- हाजीपुर। निज संवाददाता समाहरणालय स्थित प्रतीक्षालय संवाद कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। डीएम वर्षा सिंह ने दूर दराज से आए हुए लोगों की फरियादें सुनीं। निश्चित समय में कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। इस दौरान कुल 84 परिवादों की सुनवाई हुई। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में डीएम ने लोगों की सुनी फरियादें, निश्चित समय में कार्रवाई का दिया भरोसाजनता दरबार के दिशा-निर्देश डीएम ने सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्राप्त परिवादों पर सात (7) दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए प्रतिवेदन जन शिकायत कोषांग को उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा विलंब स...