हाजीपुर, मार्च 3 -- हाजीपुर। निज संवाददाता समाहरणालय स्थित डीएम कार्यालय कक्ष में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरालन डीएम वर्षा सिंह ने कुल 19 परिवादों की सुनवाई की। परिवादियों की सुनवाई के दौरान डीएम ने एक सप्ताह में कार्रवाई का भरोसा दिलाया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से लोग अपनी-अपनी समस्या को लेकर पहुंचे थे। सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त परिवादों पर सात (7) दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए प्रतिवेदन जन शिकायत कोषांग को उपलब्ध कराया जाए। अधिकारियों को शिकायतों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा विलंब नहीं करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में प्राप्त परिवादों राजस्व एवं भूमि सुधार, शिक्षा, अवर निबंधक, आवास, विद्...