सराईकेला, मार्च 14 -- सरायकेला। आदित्यपुर स्थित लाल बिल्डिंग चौक पर अवैध गतिविधियों और सरकारी आदेशों की अनदेखी का मामला अब गरमा गया है। समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में डीसी नीतीश कुमार सिंह के सामने गंभीर शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायतकर्ता ने उपायुक्त को बताया कि लाल बिल्डिंग चौक के पास से एक पुरानी गुमटी को जबरन हटा दिया गया है। आरोप है कि उस खाली जगह पर अब माफियाओं ने अवैध रूप से शराब का अड्डा बना लिया है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। डीसी ने त्वरित कार्रवाई करते संबंधित अधिकारी को स्थल निरीक्षण कर कार्रवाई प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की शिकायतों एवं आवेदनों की सुनवाई हुई। प्राप्त मामलों के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.