भभुआ, मार्च 5 -- प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को शाम तीन बजे से लगेगा जनता दरबार समस्याओं पर त्वरित व प्रभावी कार्रवाई के उद्देश्य से किया गया परिवर्तन (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जनता के दरबार में जिला पदधिकारी कार्यक्रम के समय में बदलावा किया गया है। अब प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को शाम 3:00 बजे से जनता दरबार लगेगा। जिला प्रशासन द्वारा आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से संचालित 'जनता के दरबार में जिलाधिकारी' कार्यक्रम के आयोजन की समय-सारणी में परिवर्तन किया गया है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर अब यह कार्यक्रम हर सोमवार एवं शुक्रवार को शाम 03:00 बजे से 06:00 बजे तक समाहरणालय परिसर स्थित 'कार्यालय वेश्म' में आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से जिले के आम नागरिक सीधे जिला पदाधिकारी के समक्ष अपनी समस्याए...