सिमडेगा, अगस्त 20 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह के निर्देश पर एसी गिरिजा शंकर महतो ने गुरुवार को समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित कर जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रत्येक फरियादी से सीधे संवाद कर समस्या की विस्तृत जानकारी ली और संबंधित पदाधिकारियों को मामलों के निष्पादन के लिए अग्रसारित किया। जनता दरबार में जमीन से जुड़े मामलों की संख्या सर्वाधिक रही। सरकारी प्रतिबंध सूची से खरीदी गई जमीन का नाम हटाने, निजी जमीन पर अवैध मकान निर्माण रोकने, पट्टा सुधार, खटियानी एवं पैतृक जमीन पर अवैध कब्जा तथा गलत वंशावली के आधार पर दावा किए जाने से संबंधित आवेदन प्रमुख रहे। इसके अलावा सलडेगा अंबाटोली से बंगारू तक सड़क निर्माण, सिलाई मशीन योजना का लाभ, नलकूप कार्य में अनियमितता, एमएसीपी का लाभ, सड़क दु...