पूर्णिया, मार्च 7 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में अंचल कार्यालय और प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में कुल छह मामलों की सुनवाई की गई। अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए कई मामलों के निष्पादन तथा कुछ को जांच के लिए संबंधित विभागों को भेजने का निर्देश दिया। अंचल कार्यालय में तीन मामलों की सुनवाई हुई। इनमें एक मामला निजी जमीन से जुड़ा था, जिसमें आरोप लगाया गया कि कुछ लोग दूसरे की जमीन पर रसीद कटाकर उसे हड़पने का प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में अंचलाधिकारी सबीहुल हसन ने बताया कि दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर अगली तिथि पर आमने-सामने सुनवाई की जाएगी। वहीं अन्य दो मामले परिसीमन से संबंधित थे, जिनका मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में भी त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.