जनता दरबार में छह मामलों की सुनवाई, कई शिकायतों का हुआ निष्पादन
बोकारो, जून 19 -- जैनामोड़ प्रतिनिधि। राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के अंतर्गत जरीडीह अंचल क्षेत्र की लंबित जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर शुक्रवार को अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अंचल अधिकारी (सीओ) प्रणव ऋतुराज ने किया। जनता दरबार में अंचल के विभिन्न राजस्व गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याओं से संबंधित लिखित आवेदन सौंपे। लोगों ने भूमि विवाद, राजस्व अभिलेखों में त्रुटि, दाखिल-खारिज एवं अन्य राजस्व संबंधी मामलों को अधिकारियों के समक्ष रखा। सीओ प्रणव ऋतुराज ने प्राप्त आवेदनों में से कुल छह मामलों को सूचीबद्ध कर उनकी सुनवाई की। उन्होंने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- प्रखंडस्तरीय सहयोग शिविर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.