पूर्णिया, अप्रैल 28 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।जलालगढ़ प्रखंड कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में प्रखंड विकास पदाधिकारी ममता कुमारी ने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंचे। इस दौरान पेंशन, मनरेगा, नल-जल योजना, अंचल तथा जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। प्राप्त शिकायतों में से चार मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जिससे फरियादियों ने राहत महसूस की। वहीं शेष मामलों में जांच कर शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निवारण सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- 15 फरियादियों को डीएम ने दिया न्याय का भरोसा उन्होंने कहा कि जनता दरब...