औरंगाबाद, जनवरी 3 -- दाउदनगर में स्थानीय लोगों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से जनता दरबार का आयोजन किया गया। यह जनता दरबार विधायक डॉ प्रकाश चन्द्रा की पहल पर उनके कार्यालय कक्ष पटना रोड में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में दाउदनगर प्रखंड से आए नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत और सामाजिक समस्याओं को सामने रखा। जनता दरबार में दाउदनगर सीओ, मनरेगा के प्रोग्राम ऑफिसर, सहायक विद्युत अभियंता, राजस्व अधिकारी, बीडीओ, अंचल अमीन तथा राजस्व कर्मियों की उपस्थिति में लोगों की समस्याओं की सुनवाई की गई। अधिकारियों ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों में समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि जनता दरबार में प्राप्त समस्याओं के निराकरण की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.