जनता दरबार में कई मामले निपटाए
मुंगेर, मई 16 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। शनिवार को मुंगेर सदर अंचल कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। सीओ अंजली व आरओ प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया। दरबार में जमीन दाखिल-खारिज, परिमार्जन, एलपीसी, आवासीय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और आपसी जमीन विवाद से जुड़े एक दर्जन से अधिक आवेदन आए। इनमें से कई मामलों का तत्काल निपटारा किया गया। सीओ अंजली ने बताया कि ज्यादातर मामले राजस्व व भूमि विवाद से जुड़े थे। कुछ आवेदकों के कागजात पूरे नहीं थे, जिन्हें अगली तिथि पर कागजात के साथ बुलाया गया है। यह भी पढ़ें- ाौथम: जनता दरबार में छह मामलों का हुआ निष्पादन यह भी पढ़ें- गोगरी : जनता दरबार में 13 मामले दर्ज, दो का हुआ निष्पादन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.