भभुआ, मार्च 14 -- भूमि विवाद, झूठा केस, जमीन बंदोबस्ती सहित अन्य मामले सामने आए एसपी ने डायल 112 वैन की पुलिस को सूचना देने की बात कही (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। बेलांव थाना में शनिवार को एसपी हरिमोहन शुक्ला द्वारा जनता दरबार लगाकर आमजनों की समस्याएं सुनी। पुलिस अधिकारी और जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। थानाध्यक्ष परमहंस कुमार ने एसपी और इंस्पेक्टर संतोष कुमार को बुके देकर सम्मानित किया। जनता दरबार में भूमि विवाद, झूठा केस, जमीन बंदोबस्ती सहित 10 मामलों का एसपी ने निष्पादन किया। खरेंदा के ओमप्रकाश यादव ने भैंसा चोरी मामले में पुलिस का सहयोग करने पर भभुआ एससी-एसटी थाना में झूठा केस में फंसाने और मारपीट का आरोप लगाने का मामला उठाया। अहिरांव में मछली मारने वाली जमीन बंदोबस्ती विवाद, बेलांव थाना में अग्निशमन वाहन नहीं होने की भी...