बेगुसराय, फरवरी 14 -- बरौनी,निज संवाददाता। फुलवड़िया थाना में शनिवार को जनता दरबार में एसपी मनीष कुमार ने लोगों की शिकायतें सुनीं। जनता दरबार में एसपी के समक्ष बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इसमें सबसे अधिक मामले जमीन विवाद से संबंधित थे। इसके अलावा घरेलू विवाद व मारपीट से जुड़े मामलों की भी सुनवाई की गई। जनता दरबार की खास बात यह रही कि बड़ी संख्या में महिलाएं भी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचीं। उनकी समस्याओं को एसपी ने गंभीरता से सुना और एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतों की सुनवाई की गई। साथ ही, संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये गए। एसपी ने बताया कि जनता दरबार भ्रमण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस व जनता के बीच विश्वास के संबंध को मजबूत करना व पुलिसिंग की गुणवत्ता सुनिश्चित करना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.