जनता दरबार में एसपी ने की 65 परिवादों की सुनवाई
हाजीपुर, मई 8 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक के सभागार में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसपी विक्रम सिहाग ने सुदूर गांवों से आए फरियादियों की शिकायत सुनी। कई मामलों में मौके पर थानाध्यक्ष से बात की। त्वरित जांच व कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं फरियादियों को निश्चित रूप से त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान एसपी ने कुल 65 परिवादों की सुनवाई की। जनता दरबार में ज्यादतर भूमि विवाद, मारपीट में अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं करने, मामले की जांच में अत्यधिक विलंब करने सहित कई प्रकार के मामले आए। जनता दरबार में कई वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में तीन दिनों से जलापूर्ति नहीं होने की शिकायत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.