जनता दरबार में एडीएम लॉ ऑर्डर ने सुनीं समस्याएं
धनबाद, जून 13 -- धनबाद। डीसी सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार शुक्रवार को समाहरणालय के सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद ने आमजनों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में कतरास, राजगंज, बलियापुर, कुसुंडा, गोविंदपुर, कलियासोल, झरिया, सिंदरी, तोपचांची, महुदा, धैया, टुंडी, बाघमारा, बरवाअड्डा समेत जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के साथ पहुंचे। जनता दरबार में फर्जी तरीके से दाखिल-खारिज करने, जबरन चहारदीवारी निर्माण, पति द्वारा भरण-पोषण नहीं दिए जाने, खाता एवं प्लॉट से संबंधित त्रुटियों के संशोधन, विस्थापन, जबरन भूमि पर कब्जा, विद्यालय द्वारा अधिक शुल्क लेने, नियोजन, पेंशन, अवैध अतिक्रमण, म्यूटेशन सहित विभिन्न प्रकार के आवेदन प्राप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.