पूर्णिया, जून 6 -- बायसी, एक संवाददाता। डगरूआ अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार की अध्यक्षता कर रहे अंचल अधिकारी योगेंद्र दास ने बताया कि जनता दरबार में कुल एक दर्जन मामले की सुनवाई की गई जिसमें वादी एवं प्रतिवादी के द्वारा प्रस्तुत किए गए भू विवाद संबंधित कागजातों की जांचों उपरांत वादी एवं प्रतिवादी को आपसी सहमति के लिए प्रस्ताव दिया गया। इसके बाद कुल 11 भू विवाद मामले का समझौता कर निष्पादन कर दिया गया जबकि एक भू विवाद मामले में वादी एवं प्रतिवादी द्वारा सभी कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने पर अगले शनिवार की तिथि निर्धारित की गयी। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में दो मामलों का किया गया निष्पादन मौके पर पुलिस पदाधिकारी एवं दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में तीन मामला दर्ज हुआ यह भी पढ़ें- जमीन ...