छपरा, फरवरी 16 -- सप्ताह में दो दिन आयोजित होने वाले "जनता के दरबार में जिलाधिकारी" कार्यक्रम में सोमवार को जिलाधिकारी ने कुल 63 फरियादियों की समस्याएं सुनीं और प्रत्येक मामले पर संबंधित विभागों को त्वरित व प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। आज आए आवेदनों में ज्यादातर मामले राजस्व व भूमि विवाद से जुड़े हुए थे, जिन पर जिलाधिकारी ने विशेष रूप से संज्ञान लिया।मशरख के एक आवेदक ने बताया कि न्यायालय आदेश के अनुसार उन्हें जमीन पर दखल तो दिलाया गया था, लेकिन विपक्षी द्वारा दोबारा अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है। इस गंभीर शिकायत पर जिलाधिकारी ने एसडीओ व एसडीपीओ को तत्काल जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया।वहीं एकमा के एक कैथी अनुवादक ने अंचल कार्यालय में किए गए कार्य का मानदेय भुगतान लंबित रहने की बात कही। जिलाधिकारी ने इस पर अपर समाहर्त्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.