जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्या
दुमका, अप्रैल 7 -- दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंड से आए लोगों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं। जनता दरबार में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता दरबार के दौरान कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन भी किया गया, जिससे उपस्थित लोगों में संतोष देखा गया। उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.