पाकुड़, अप्रैल 29 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। आम जनमानस के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज के द्वारा समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में आकर अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। इस दौरान उपायुक्त द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी गई एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा। इसके अलावे जनता दरबार में शिक्षा विभाग से संबंधित, मुफ्फसिल थाना से संबंधित, रसोई गैस की नियमित आपूर्ति नहीं होने से संबंधित एवं विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आए जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। यह भी पढ़ें- जनता दरबार मे...