हजारीबाग, मार्च 6 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवेदन अग्रसारित कर विधि-सम्मत जाँच एवं त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में पदमा थाना क्षेत्र के बसुदेव सिंह ने उपायुक्त को बताया कि उनका रैयती जमीन ऑनलाइन पंजी टू में प्रतिबंधित सूची में गलत तरीके से चढ़ गया है, जिसे उपायुक्त से निराकरण करने का अनुरोध किया, जिस पर उपायुक्त ने पदमा सीओ को मामले का जांच कर एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के जगदीश गोप ने उपायुक्त से कोनार नहर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.