कोडरमा, मई 5 -- कोडरमा। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने मंगलवार को जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी और समाधान का निर्देश दिया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इस दौरान गाली गलौज व जाति सूचक कहकर अपमानित करना, जमीन हड़पने, भुमि सत्यापन नहीं देने, भुमि पर जबरन कब्जा करने, रास्ता रोकने, जबरन तालाब का कार्य करने समेत अन्य समस्याओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करने एवं समस्याओं के शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.