जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं समस्याएं
बोकारो, मार्च 13 -- बोकारो। समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को आयोजित हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम (जनता दरबार) में उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने आम जनता से जुड़ी समस्याओं पर क्रमवार सुनवाई की। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 35 से ज्यादा लोगों की क्रमवार समस्याओं/शिकायतों पर सुनवाई किया। साथ ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को अग्रसारित करते हुए अविलंब जांच कर समाधान करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में शिक्षा विभाग, सामान्य शाखा, चास अंचल, आपूर्ति, राजस्व संबंधित विवाद, सामाजिक सुरक्षा आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए थे। मौके पर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सुचिता किरण भगत, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.