कोडरमा, मई 19 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने व्यक्तिगत, सामाजिक और जनहित से जुड़े मामलों को लेकर आवेदन सौंपे। इस दौरान जमीन विवाद, राशन कार्ड निर्माण, दाखिल-खारिज, आवास योजना का लाभ दिलाने, अतिक्रमण हटाने तथा जमीन हड़पने से संबंधित कई शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखी गईं। उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को सभी मामलों का प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है।अधिकारियों यह भी पढ़ें- उपायुक्त ने किया जनता दरबार क...