औरंगाबाद, जनवरी 5 -- औरंगाबाद जिले के बारुण थाना में सोमवार को जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडे ने जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुनी। इस दौरान लगभग 30 लिखित आवेदन प्राप्त हुए जिन पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। बारुण थाना क्षेत्र में फ्लाई ऐश होने वाले प्रदूषण का मामला भी यहां छाया रहा। कई लोगों ने शिकायत की कि एनटीपीसी से फ्लाई ऐश लाद कर भरी गाड़ियां बारुण थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार से होकर गुजरती हैं। इसके कारण प्रदूषण फैलता है और दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है। फ्लाई ऐश के परिवहन में नियमों का उल्लंघन होता है जिसके कारण बारूण बाजार बुरी तरह प्रभावित है। धूल हर जगह फैल रही है और इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। शाम 3 बजे से 7 बजे तक यहां भारी भीड़ होती है। ऐसे में भारी वाहनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.