चतरा, अप्रैल 7 -- चतरा संवाददाता। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनता दरबार में मंगलवार को विभिन्न प्रखंडों से आए आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई। समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त कीर्तिश्री के समक्ष प्रस्तुत कीं। जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, सड़क निर्माण, अबुआ आवास, मनरेगा, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग से संबंधित मामलों सहित अन्य प्रशासनिक विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजनों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार आम नाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.