जनता दरबार में आपसी सहमति से सुलझाए गए भूमि विवाद
पूर्णिया, मई 9 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।पूर्णिया पूर्व अंचल कार्यालय के सभागार में शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में अंचलाधिकारी संजीव कुमार और राजस्व अधिकारी चंदन कुमार ने उपस्थित होकर भूमि विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई की। बता दें की राजस्व विभाग के अधिकारियों के सामूहिक अवकाश पर चले जाने के कारण अंचलों में शनिवार के दिन लगने वाला जनता दरबार कमोबेश लग रहा था। अवकाश समाप्ति के बाद काम पर लौटे राजस्व अधिकारियों ने अंचलों में तेजी से सभी पेंडिंग कामों को निपटाने में लग गए हैं, जिसके कारण अंचलों में चहल-पहल देखी गयी। वहीं शनिवार को जनता दरबार में कुल 6 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। यह भी पढ़ें- जनता दरबार मे आधा दर्जन मामले का नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.