बक्सर, अप्रैल 10 -- बक्सर। कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में शुक्रवार को डीडीसी निहारिका छवि की अध्यक्षता में आम जनता से मुलाकात का सिलसिला शुरु हुआ। जनसुनवाई में विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों से संबंधित कुल 44 आवेदनों को प्रस्तुत किया। इसमें सबसे ज्यादा 24 राजस्व विभाग, 10 विकास से व 10 अन्य संबंधित विभाग से संबंधित आवेदन मिले। डीडीसी ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई निर्देश दिया। मौके पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शशिकांत पासवान व स्थापना उपसमाहर्ता आलमा मुख्तार सहित काफी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...