गोपालगंज, फरवरी 13 -- गोपालगंज। एक संवाददाता कलेक्ट्रेट के सभागार में शुक्रवार को डीएम पवन कुमार सिन्हा के निर्देश पर जनता दरबार का आयोजन किया गया। अध्यक्षता एडीएम राजेश्वरी पांडेय ने की। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद से जुड़े कई मामले सामने आए। प्रखंड कुचायकोट के बलवंत सागर निवासी चंद्रभान गिरि, फुलवरिया प्रखंड के कमलाकांत करारिया निवासी रामबाड़ाई भगत, गोपालगंज प्रखंड की मालती देवी व यादोपुर निवासी शंभु भगत ने भूमि संबंधी विवादों को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। अपर समाहर्ता ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को नियमानुसार जांच कर जल्द निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.