मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । काजी मोहम्मदपुर थाने पर बुधवार को एसएसपी सुशील कुमार ने जन-संवाद कार्यक्रम के तहत जनता दरबार लगाया। इस दौरान एसएसपी ने बड़ी संख्या में आए परिवादियों और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। एसएसपी ने बताया कि जिले के सभी थानों में नियमित रूप से जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में आई शिकायत के मद्देनजर एसएसपी ने कहा कि सभी को नोट कर लिया गया है। एक निश्चित समय सीमा में इन पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई की प्रगति की जानकारी शिकायतकर्ताओं को व्हाट्सएप या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से दी जाएगी। जनता दरबार में आए मामलों में कई भूमि विवाद से संबंधित थी। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि भूमि विवादों...