बक्सर, जनवरी 19 -- चक्की। सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में आयोजित जनता दरबार फीका रहा। फरियादियों की अपेक्षित भागीदारी नहीं दिखी। जनता दरबार का समुचित प्रचार-प्रसार नहीं होने से अधिकांश लोग शामिल नहीं हो सके। सीमित संख्या में पहुंचे फरियादियों ने भूमि संबंधी मामले, पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, आय, आवास, जाति प्रमाण-पत्र तथा नल-जल योजना से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। प्रखंड विकास पदाधिकारी लालबाबू पासवान ने बताया कि जनता दरबार की जानकारी आम लोगों तक पूरी तरह नहीं पहुंच सकी, जिसके कारण उपस्थिति कम रही। उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को नियमित रूप से जनता दरबार लगाया जाएगा। इसकी सूचना पंचायत स्तर तक दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी समस्याएं रख सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.