गया, अप्रैल 6 -- प्रखंड मुख्यालय में लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित होने वाली जनता दरबार में कई विभागों के अधिकारियों की लापरवाही सामने आ रही है। सरकार के निर्देश के बावजूद अधिकारी इस पहल को गंभीरता से नहीं ले रहे, जिससे शिकायत लेकर आने वाले लोगों के कार्य समय पर पूरे नहीं हो पा रहे हैं। सोमवार को प्रतिनिधि भवन में आयोजित जनता दरबार में भी यही स्थिति देखने को मिली। दरबार में दर्जन भर से भी कम लोग पहुंचे, जिनकी सुनवाई के लिए कुछ ही विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे, जबकि कई विभागों के अधिकारी अनुपस्थित रहे। पूछताछ करने पर पता चला कि अंचलाधिकारी (सीओ) जिला मुख्यालय गए हुए हैं। अधिकारियों की गैरहाजिरी से फरियादियों में नाराजगी साफ झलक रही थी।जानकारी के अनुसार, जनता दरबार में अब तक सबसे अधिक जमीन से जुड़े मामले आए हैं, जिनमें...