हाजीपुर, दिसम्बर 9 -- बिदुपुर। सं.सू. जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को बिदुपुर प्रखंड के राज चकठकुर्सी कुसियारी में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने जनता दरबार में ग्रामीणों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। आम जनता को शिकायत के निवारण के लिए जिला मुख्यालय आने की परेशानी से राहत दिलाने और समाधान के लिए गांवों में जनता दरबार लगाने की पहल की गई है। जिलाधिकारी ने आम जनता को अपनी शिकायत व समस्या बताने का अनुरोध किया। जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों में से जिलाधिकारी ने 15 आवेदनों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया। जनता दरवार की अध्यक्षता डीएम वर्षा सिंह ने की। डीएम ने अपने हाथ से सुशीला देवी, संगीता देवी, नगीना देवी, कालेश्वर पासवान, मीना देवी को चश्मा प्रदान किया। वहीं सविता कुमारी, कल्पना देवी, सुमंती देवी, सकीना कुमारी, प्रीति कु...