पूर्णिया, अप्रैल 5 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया पूर्व प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व कर्मचारियों और अंचल कर्मियों ने जमीन से जुड़े विभिन्न विवादों और शिकायतों की सुनवाई की। जनता दरबार में राजस्व कर्मचारी, राजस्व अधिकारी एवं अंचल अधिकारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण राजस्व कार्यों में आ रही बाधा को देखते हुए विभाग द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इसके तहत प्रखंड एवं अंचल कर्मियों को राजस्व कर्मचारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी क्रम में जिला सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी मुकुल कुमार झा को पूर्णिया पूर्व अंचल प्रभारी अंचलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। पदभार ग्रहण करने के बाद उनकी देखरेख में शनिवार को जनता दरबार का सफल आयोजन हुआ। जनता दरबार में आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.