जनता दरबारमें आपसी सहमति से सुलझे दो जमीनी विवाद
सीवान, अप्रैल 19 -- सिसवन। अंचल कार्यालय में शनिवार को जमीन से संबंधित विवादों के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में कुल चार मामलों पर सुनवाई हुई।दोनों पक्षों को सुनने के बाद अंचल प्रशासन की पहल पर दो मामलों में आपसी सहमति बन गई और मौके पर ही विवाद का निपटारा कर दिया गया। शेष दो मामलों में कागजात की जांच के बाद अगली तिथि निर्धारित की गई। प्रभारी सीओ ने बताया दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर त्वरित न्याय देने का प्रयास किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.