जामताड़ा, मार्च 17 -- जनता दरबार: लगभग 50 से अधिक फरियादियों ने सुनाई अपनी व्यथा, डीसी ने कई मामलों का किया निष्पादन जामताड़ा, प्रतिनिधि।डीसी रवि आनंद ने मंगलवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याओं को सुना। आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये फरियादियों ने अपनी शिकायतों को डीसी के समक्ष रखा। जनता दरबार के दौरान डीसी ने लगभग 50 से अधिक फरियादियों की सुनवाई की। जिसमें ग्रामीणों के द्वारा ताराबहाल में उच्च विद्यालय की मांग, मोंथा चक्रवात से हुए फसल नुकसान की मांग, जेरेडा द्वारा सोलर पंप का सेटअप नहीं करने, पीएम कुसुम योजना के तहत सोलर पंप का सामग्री गिराए जाने के 3 महीने बाद भी नहीं लगाने, पीएम आवास का किस्त नहीं मिलने, भू अर्जन कार्यालय से मुआवजा भुगतान, अत्यधिक बिजली बिल सहित विभिन्न प्...