सासाराम, मई 15 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में डीएम उदिता सिंह ने फरियादियों की बारी-बारी से शिकायतें सुनीं। संबंधित पदाधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता दरबार में 11 लोगों ने आवेदन सौंपे। शिकायतों में भूमि विवाद, जमाबंदी रद्दीकरण, धार्मिक आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था समेत कई जनसमस्याएं शामिल रहीं। यह भी पढ़ें- डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं,अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...