बेगुसराय, अप्रैल 11 -- बीहट। भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन के लिए शनिवार को बरौनी अंचल कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। राजस्व अधिकारी सह प्रभारी अंचलाधिकारी राम विनोद ठाकुर ने कई भूमि संबंधी मामलों पर सुनवाई की गई। जनता दरबार के दौरान कुल चार मामलों पर चर्चा हुई। इनमें फजय शेर मंजिल बनाम अमित कुमार के बीच चले आ रहे भूमि विवाद का निष्पादन किया गया। मौके पर राजस्व कर्मचारी नितिन कुमार, मो.जावेद हुसैन, राजेश पासवान, कुंदन कुमार, प्रेम प्रसून,डाटा ऑपरेटर संतोष कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.