पटना, नवम्बर 29 -- बिहार के पुलिस मुख्यालय ने राज्य पुलिस के सभी पदाधिकारी और कर्मियों को आम नागरिकों से शिष्टाचार के साथ व्यवहार और बातचीत करने का निर्देश दिया है। ऐसा नहीं करने वाले पुलिस पदाधिकारी और कर्मी के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक (बजट, अपील व कल्याण) ने इसको लेकर पुलिस महानिदेशक, सभी अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक, जिलों में तैनात वरीय आरक्षी अधीक्षक एवं आरक्षी अधीक्षक और समादेष्टा व प्राचार्य को निर्देश दिया है। एडीजी ने अपने पत्र में कहा है कि 24 नवंबर को पुलिस कल्याण कोष की बैठक हुई थी। बैठक में बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह की ओर से बिहार में पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की बेहतर पुलिसिंग पर चर्चा की गई। बैठक में बिहार के पुलिस महानिदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.