रुडकी, मार्च 2 -- खाद्य सुरक्षा टीम ने सोमवार को एक महिला की शिकायत पर जनता डेयरी में छापेमारी कर भारी मात्रा में खराब और बासी दूध बरामद कर उसे मौके पर ही नष्ट करवा दिया। महिला उपभोक्ता ने डेयरी से खरीदे गए दूध की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत विभाग से की थी। इस पर खाद्य सुरक्षा टीम ने तत्काल सोमवार को मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडेय ने बताया कि निरीक्षण के दौरान डेयरी पर 25 लीटर दूध बासी और दूषित पाया गया। स्वास्थ्य के प्रति जोखिम को देखते हुए टीम ने दूध को नष्ट कर दिया। इसके साथ ही डेयरी से दूध के नमूने लेकर सील कर दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.