जनता डिग्री कॉलेज में अल्पसंख्यक कोटे से सीधे प्रवेश
बिजनौर, सितम्बर 7 -- जनता डिग्री कॉलेज एवं जनता कॉलेज ऑफ एजुकेशन नूरपुर के प्रबंधक हाजी जियाउद्दीन ने अल्पसंख्यक कोटे के अंतर्गत डीएलएड/बीटीसी पाठ्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सीधे प्रवेश की घोषणा की है। सोमवार को कॉलेज में आयोजित एक गोष्ठी में अपने सम्बोधन में कॉलेज प्रबंधक हाजी जियाउद्दीन ने कहा कि उनके अल्पसंख्यक कॉलेज में डीएलएड/बीटीसी प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं है। इच्छुक आवेदक कॉलेज से संपर्क कर 22 सितंबर तक प्रवेश ले सकते है। हाजी जियाउद्दीन की अध्यक्षता एव विपिन कुमार शर्मा के संचालन में सम्पन्न गोष्ठी में रवि कुमार ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के दौरान कई प्रतियोगी छात्रों को भी पुरुष्कृत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.