संभल, मई 17 -- जनता जागरुक समिति द्वारा माल गोदाम रोड स्थित मील में एक सिलाई प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष लता वाष्र्णेय ने किया। प्रशिक्षण कैंप में नगर के अलावा आसपास की महिलाओं और लड़कियों ने सिलाई का प्रशिक्षण लिया। इस मौके पर लता वाष्र्णेय ने कहा यह बहुत अच्छी पहल है। इससे महिलाओं में जागरूकता पैदा होगी। महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी ऐसे कैंपों का आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए। समिति के संस्थापक शाह आलम मंसूरी ने कहा प्रशिक्षण कैंप में महिलाओं को कटिंग सिलाई आदि सिखाया गया। तकरीबन 30 महिलाओं ने इस शिवर में आकर लाभ लिया। ट्रेनर सना मंसूरी ने कहा कि इस कैंप से काफी महिलाओं ने लाभ उठाया, हमारा मकसद महिलाओं को जागरुक कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। जिससे वह सिलाई कढ़ाई कर अपने परिवार को आगे ब...