लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल बुधवार को पार्टी कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहां आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर गोमती नगर लखनऊ में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इस जनसभा में प्रदेश भर से लाखों बसपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। खीरी जिले से भी हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जाएंगे। बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बसपा सरकार के कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में काफी काम हुए थे। उस समय प्रदेश में 5000 से अधिक प्राथमिक विद्यालयों का निर्माण कराया गया। वर्तमान सरकार में विद्यालयों को बंद किया जा रहा है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता नहीं है और बार-बार पेपर लीक की घटनाएं सामने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.