बदायूं, फरवरी 24 -- बिल्सी। बदायूं रोड स्थित सपा नगराध्यक्ष कविंद्र सक्सेना के प्रतिष्ठान पर सपा की बैठक आयोजित की गई। उदयवीर सिंह शाक्य ने कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की और उनकी समस्याओं को सुना। बैठक में आजमगढ़ सांसद के प्रतिनिधि विपिन यादव तथा पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमपाल यादव विशेष रूप से मौजूद रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता ने बदलाव का मन बना लिया है और पार्टी कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरें। सर्वेश यादव, किशोरीलाल शाक्य, अवधेश यादव, मनवीर सिंह, अकरम कुरैशी, नन्हे सिंह, डॉ. नीरज यादव, सुनील यादव, शंभू शर्मा, उदयभान सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.